छत्तीसगढ़

निशानेबाज विधायक का वीडियो चर्चा में ..!
आखिर क्यों चर्चित हुए विधायक ..
देखिये वीडियो पढिये पूरी खबर .!

डेस्क खबर – क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी का तीर से निशाना लगाने का विडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजापुर के विधायक एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों से बात करते हुए निशाना साध रहे है। तीर धनुष की प्रत्यंचा से छूट ठीक बीच में बने गोल लाल घेरे से लगे सफेद घेरे में जाकर लगती है।

यह वीडियो भैरमगढ़ विकास खंड के ग्राम कोडोली में आयोजित राजीव युवा मितान द्वारा ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के दौरान साधे गए निशाने का विडियो है। बता दें की विक्रम मंडावी मूलरूप से कुटरू इलाके के अंदरूनी गांव फरसेगढ़ के निवासी हैं। उन्हे बचपन से ही पारंपरिक खेलों से उनका गहरा लगाव रहा है। वे अपने इलाके से कई बार क्रिकेट जैसे खेलों में कप्तानी कर चुके हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल राजनैतिक खेमों में विधायक की तीरंदाजी के प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं का बाजार अभी गर्म है।

error: Content is protected !!