रेप पीड़ित ने की प्रेस वार्ता ..! भाजपा से बताया अपनी और अपने परिवार पर खतरा ..!
प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार ..!

जांजगीर चांपा।नैला स्कूल की आदिवासी शिक्षिका आज अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस की और अपने ऊपर हुए घटनाओं बता,, शिक्षिका ने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर शादी का वादा कर दो साल तक अनाचार करने की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें, रायपुर की महिला थाने ने शून्य के तहत पलाश चंदेल के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया था। बाद में केस जांजगीर भेज दिया गया। पीड़िता नैला स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। उसने आरोप लगाया कि पलाश ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो मेडिसिन देकर घर में ही उसका अबर्शन कराया। इसके बाद वह शादी से मुकर l
गया.
पीड़िता ने पुलिस को पूरे साक्ष्य सौंप दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह पार्टी भेजी है। उधर, हफ्ता भरे ज्यादा हो जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी और अपने परिवार वालों नहीं तो अपने परिजनों की सुरक्षा की मांग मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री से की है और न्याय की गुहार लगाई है।। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि बताया कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और उसके बेटे पलाश चंदेल और नेता प्रतिपक्ष के भाई शेखर चंदेल सहित भाजपा से जान का खतरा बताया वही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लगातार वह और उसके परिजन के साथ रिश्तेदारों को भी केश वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़िता