डेस्क खबरबिलासपुर

नामचीन होटल के कमरे मे सजी थी जुए की महफ़िल..,!
पुलिस ने दी दबिश, हारजीत का दांव लगाते सपड़ाये 11 जुआरी.!
मुह छुपाते नजर आये जुआरी, सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही..!



डेस्क खबर बिलासपुर–रविवार को बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने जुआ के खिलाफ छापामार कार्रवाई करते हुए ग्यारह जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है। बिलासपुर के अग्रसेन चौक मे स्थित होटल ईस्ट पार्क मे लंबे समय से जुए की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने योजना के तहत होटल ईस्ट पार्क के कमरा नम्बर 405 मे दबिश देते हुए हारजीत का दांव लगाते हुए मैनेजर सहित 11 जुआरियो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन जुआरियो के पास से पुलिस ने करीब 3 लाख 50 हजार रु बरामद किये है। इस दौरान होटल संचालक ने पुलिस पर कार्यवाही नही करने का दबाब भी बनाया ,लेकिन पुलिस ने बिना दबाब के पकड़े गए सभी जुआरियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही को अंजाम देकर थाने से मुचलके पर रिहा कर दिया। इस दौरान कुछ जुआरी अपना चेहरा छुपाते कैमरे मे कैद भी हुए।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नामचीन होटल ईस्ट पार्क मे टोकन के जरिये हारजीत का दांव लगाया जाता था। और पकड़े गए जुआरियो की यहाँ अक्सर जुए की महफ़िल सजती थी। जिसकी सूचना पर यह कार्यवाही की गई। पकड़े गए जुआरी बिलासपुर के ही रहने वाले ही बताये जा रहे है।


जहां पुलिस ने इन नामचीन जुआरियों के पास तीन लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद कर ग्यारह जुआरियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई   कोतवाली सीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय साभाद्र और थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए होटल के रूम में दबिश देकर ताश की बावन परी की सजी महफिल में मशगूल जुआरियों को धरदबोचा।पुलिस इन जुआरियों के पास तीन लाख से अधिक की रकम और ताश पत्ती बरामद कर जप्त किया गया।


01 तेजश्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 41 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा
02 किशोर कुमार पिता स्व वी दास उम्र 57 साल साकिन चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड
03 रमेश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 68 साल साकिन साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक
04 सुनील कुमार पिता स्व. आर के अग्रवाल उम्र 57 साल साकिन चाटीडीह सरकडा
05 पारूल राय पिता आर के राय उम्र 38 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
06 हरवंश लाल पिता स्व. एमआर अजवानी उम्र 74 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर
07 शारदा मिश्रा पिता एस के मिश्रा उम्र 60 साल साकिन मंगला चौक थाना सिविल लाईन
08 याशीर ईकबाल पिता कमलाउद्वीन उम्र 50 साल साकिन परिजात हाईट सिविल लाईन
09 केशव प्रसाद लहरे पिता रथराम उम्र 50 साल साकिन रामालाइफ सकरी
10 प्रशांत नारंग पिता स्व. मनोहर लाल उम्र 43 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
11 राजेद्र कुमार पिता एम पी अग्रवाल उम्र 65 साल साकिन शुभम विहार सिविल लाईन
सभी जुआरियों को पकड़कर थाना लाया गया।जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर थाने से छोड़ दिया गया।

error: Content is protected !!