नक्सली अपरहण पर बड़ी खबर ..!
दो लोगो को माओवादियों ने किया रिहा ..!
सामाजिक कार्यकर्ता और परिजनों ने की थी मार्मिक अपील ..!
एक ठेकेदार सहित चार का हुआ थाअपहरण–।

बीजापुर।बीजापुर नक्सली अपहरण पर बड़ी खबर. नक्सल इलाके से लापता हुए 4 लोगों में से माओवादियों ने दो को किया रिहा. दो लोग अब भी नक्सलियों के कब्जे में. 24 दिसंबर से लापता थे 4 पेटी ठेकेदार, 10 दिन बाद 2 लोगो को किया गया रिहा. कोंडागांव निवासी निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को माओवादियों ने किया रिहा. लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया अब भी नक्सलियों के कब्जे में. देर रात किया गया रिहा, रिहाई के बाद पुलिस और मीडिया को बिना सूचना दिए कोंडागांव रवाना हुए दोनो युवक. परिजन और रिश्तेदारों ने की रिहाई की पुष्टि.

-छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ठेकेदार समेत चार लोग बीते 9 दिनों से लापता हैं।यह सभी लोग सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए थे।इनके परिवार वालों का आरोप है कि सभी लोगों को नक्सली उठाकर अपने साथ जबरन ले गए।इस मामले पीड़ित परिवार सामाजिक कार्यकर्ता सोनी ने रिहा करने की अपील की। नक्सलियों के द्वारा अपहरण की पुष्टि पुलिस और प्रशासन की तरफ से कल तक नहीं की गई थी
नक्सलियों के अपहरण की आशंका के मद्देनजर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।सभी के परिजनों ने उनके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद जताते हुए उनकी सकुशल रिहाई की अपील की है।वही पुलिस के पास फिलहाल अपहरण या लापता होने की कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं हैं। कोंडागांव से आई नीमेंद्र कि पत्नी ने उनके पति की सकुशल वापसी सभी से मार्मिक अपील की हैं।वही सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी ने भी उनके रिहाई की अपील की हैं।
जिले के एसपी और कलेक्टर दोनो ने मोबाइल पर कहा था एसपी बीजापुर ने कहा है इस मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।वही कलेक्टर बीजापुर ने भी मनकेली सड़क स्वीकृत है मगर अभी कोई काम चालू नही है न पीएमजीएसवाय विभाग ने किसी को भेजा है अपहरण के मामले की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं होना बताया था