छत्तीसगढ़
नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ..!पुलिस जवानों से किया परस्पर संवाद…मांगों पर समीक्षा कर निर्णय लेने की बात कही… !

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी आज छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों से परस्पर संवाद किया और उनकी मांगें सुनी।
इस दौरान प्रदेशभर से आए पुलिस बल के जवानों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर के मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा। जवानों की मांग सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आने वाले दिनों में और मांगों पर समीक्षा करके निर्णय लेने की बात कही है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक समेत कई बड़े वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।