छत्तीसगढ़

मोबाइल चोरी कर अकाउंट को क्रैक कर करते थे फ्रॉड.. अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार दो की तलाश जारी..

बिलासपुर – मोबाइल चोरी कर अकाउंट क्रैक करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस में सफलता हासिल की है.. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के मोबाइल चोरी हो जाने पर उसने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई और बताया बृहस्पति बाजार सब्जी खरीदने गया था.. जहां से उसका मोबाइल किसी ने पार कर दिया, तब मामले में संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और साइबर सेल को सूचित किया और एक बड़ा खुलासा साइबर सेल और सिविल लाइन के संयुक्त कार्रवाई में हुआ, दुर्ग से धर दबोचा गया और 25 मोबाइल जप्त किया गया, आरोपियों के तार जुड़े हुए पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार से माल खपाने का काम करते थे, आरोपियों ने खुलासे में बताया, वो मोबाइल को यूपीआई और पिन कोड को क्रैक करके लाखों का फ्रॉड करें है, जिस पर उनकी तलाश जारी है, सिविल लाइन थाना पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है..

परिवेश तिवारी थाना प्रभारी

error: Content is protected !!