छत्तीसगढ़ कॉलेज के डायरेक्टर और उद्योगपति के घर ब्लास्ट,एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक जाने माने उद्योगपति के घर में लगातार दो गैस सिलेंडर फटने बड़़ी आग लगी। आग से उद्योगपति का 25 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात 12 बजे के करीब फ़ायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पद्मनाभपुर चौकी अंतर्गत स्थित उद्योगपति डीसी लुनिया और सुनीता लुनिया के दुर्ग एजुकेशन के दफ़्तर में लगी आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों को दमकल के साथ रवाना किया गया। फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा कि आग काफी विकराल रूप में है। तुरंत उन्होंने फोम और पानी से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दफ़्तर के पीछे एक किचन है। वहां 5 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इसमें एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पहले की घर के लोग कुछ समझ पाते दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। गनीमत यह रही की इस दुर्घटना में किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
घर और दफ्तर दोनों है साथ-साथ
उद्योगपति डीसी लुनिया दुर्ग के छत्तीसगढ़ कॉलेज के डायरेक्टर और जाने माने उद्योगपति हैं। उनका घर और दफ्तर दोनों पद्मनाभपुर में अगल-बगल स्थित हैं। दो गैस सिलेंडर फटने से आग घऱ और दस्फतर दोनों जगह पहुंची। बताया जा रहा है कि इससे दफ्तर में रखे कई जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं।