छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फहराया पाकिस्तानी झंडा …!
जमकर हुआ बवाल झंडा पुलिस ने किया जब्त..!
थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप ..
VIDEO –सोशस मीडिया में हो गई वॉयरल ..!

सारंगढ़।सरिया थाना क्षेत्र के अटल चौक स्थित फल व्यापारी के यहां छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने झंडे को निचे उतरवाया , इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है , देर रात स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरिया थाना में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया ,विरोध प्रदर्शन के बाद मामले में सरिया थाना प्रभारी के द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया है, वहीं थाना प्रभारी द्वारा स्थानीय मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है , भाजपा का आरोप है कि थाना प्रभारी के द्वारा इस मामले में लीपापोती किया जा रहा है।

सारंगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के एक मकान में पाकिस्तानी झंडा लगने से हंगामा मच गया। पुलिस ने अटल चौक स्थित एक फल विक्रेता के घर से यह झंडा जप्त किया, यह झंडा कहां से आया और कैसे लगाया गया पुलिस इस मसले की जांच कर रही है। वहीं भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरिया थाने के सामने धरना दे दिया है। झंडे को लेकर जिले का माहौल गरम हो गया। लोगों ने जब सरिया के अटल चौक के एक फल विक्रेता एक विशेष समुदाय के घर पाकिस्तान का झंडा फहरा हुआ देखा तो इसकी सूचना थाने में दी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए झंडा की जब्ती बना दी। लेकिन इस मामले में भाजपा ने तीखे तेवर अख्तियार करते हुये अरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर भाजपा कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठ गए सारंगढ़ SP राजेश कुकरेजा ने मीडिया को बताया की कार्रवाई जारी है

और आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया जायेगा ।
जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी आवेदक अरूण कुमार शराप ने थाना सरिया में लिखित आवेदन दिया कि सरिया निवासी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर के छत में पाकिस्तानी डण्डा लगा हुआ था जिसे देखकर अपने देश के प्रति आदर व सम्मान का अपमान किया गया, उस व्यक्ति के द्वारा किए गए कृत्य से सौहार्द्र बिगाड़ने का कार्य किया है।

आवेदक के आवेदन पर अनावेदक के विरूद्ध अप. क्रमांक 223/22 भारतीय दंड सहिता की धारा 153-क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और त्वरित कार्यवाही करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!