विशेष अभियान चलाकर 109 नग मोबाईल किया गया रिकवर…रिकवर मोबाईल किया गया उनके मालिकों के सुपूर्द

बलौदाबाजार
● जिला बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 109 नग मोबाईल किया गया रिकवर
● लगभग 14 लाख रूपये कीमत मूल्य के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर
● पुलिस टीम द्वारा रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा आदि जिले से तथा दीगर राज्य महाराष्ट्र एवं झारखंड के शहरों से किया गया मोबाइल रिकवर

● जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट
● रिकवर मोबाईल किया गया उनके मालिकों के सुपूर्द
● गुम मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर पुलिस को किया धन्यवाद ज्ञापित

● पूर्व में भी दो बार अभियान चलाकर 203 एवं 101 मोबाइल रिकवर कर, किया जा चुका है उनके मालिकों के सुपुर्द
● वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अब तक 03 बार अभियान चलाकर 38 लाख रुपए से भी अधिक कीमत के 413 मोबाइल किया जा चुका है रिकवर