छत्तीसगढ़

विरोध करना पड़ा महंगा । महिला के लात घूसों का शिकार हुआ युवक । अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के वायरल वीडियो से मची सनसनी ।

अम्बिकापुर।अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है,जहां एक युवती चप्पल और लात से एक शख्स को पीटते हुई नजर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल के ओ.पी.डी के लॉन में सोए एक व्यक्ति की महिला द्वारा चप्पल व लातो से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामला बस इतना था कि अस्पताल के हॉल में चल रहे कुलर को महिला ने बंद कर दिया व बंद करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा महिला से विरोध किया गया । उस व्यक्ति का विरोध इतना महंगा पड गया कि उस व्यक्ति कि महिला ने जमकर मौके पर पिटाई कर दी।

error: Content is protected !!