छत्तीसगढ़
गृहमन्त्री के बयान राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान ..!
गृहमन्त्री के बयान राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान ..!
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगा लिखित स्पष्टीकरण ..
टिपण्णी के लिए माफी मांगे ताम्रध्वज —NCW

रायपुर।छत्तीसगढ़ की सड़क खराब होने को लेकर कुछ दिन पहले सरोज पांडे ने एक वीडियो वायरल किया था जिसके बाद,पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया था जिस पर सांसद सरोज पांडे व्यथित होकर सोनिया गांधी को लिखा पत्र था अब छत्तीसगढ़ की सियासत में एक और नया मोड़ लिया ,,,
“सरोज पाण्डेय प्रकरण में महिला आयोग ने संज्ञान लिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को लिखा पत्र”

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया, आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को सरोज पाण्डेय पर अनुचित टिप्पणियों के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए लिखा है,आयोग ने पत्र में टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगने को भी कहा है,