छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी सहित वनकर्मियों पर जानलेवा हमला .!
ग्रामीणों ने घेरकर लाठी डंडों से किया लहूलुहान ।
देखिये –EXCULISVE VIDEO

सूरजपुर।वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर सूरजपुर जिले के बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडे से थाना प्रभारी बसंत खलको के साथ वन कर्मियों पर हमला कर दिया जिससे थाना प्रभारी सहित कई वन कर्मचारी का सर फुट गया है जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है… ठाड़पाथर गांव में आज दोपहर वन अमला के साथ पुलिस की टीम

अतिक्रमणकारियो पर कार्यवाही करने पहुची थी और उन लोगो को पकड़ने उनके घर जैसे ही पहुचे तो ग्रामीणों ने घेर कर लाठी डंडे से हमला कर दिया कई के सर फुट गए, लहूलुहान अवस्था मे आहत चाँदनी थाना प्रभारी सहित वन कर्मचारी अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है…पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, हल्के चोट आई है उपचार हो रहा है।

error: Content is protected !!