कांग्रेस ने भेजा बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष को कानूनी नोटिस ..!
कांग्रेस को बदनाम करने का लगाया आरोप!
नोटिस भेजने की क्या है वजह ?
पढिये पूरी खबर ।

राजनीति डेस्क।: कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता के जरिए भाजपा पर देश भर में कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को कांग्रेस ने रजिस्टर्ड कानूनी नोटिस भेजा है । कांनून के जानकार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस ने पूछा है कांग्रेस पार्टी ने कब किस तारीख को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है, जिसमे श्रीराम के अस्तित्व को नकारा है?
कांग्रेस पार्टी ने श्रीरामसेतु को तोड़ने का खाका कब और कहां तैयार किया था?श्री राम जन्म भूमि में मस्जिद बनाने का वायदा..कब और किस नेता ने किया?
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अरुण साव का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि
श्रीराम और कृष्ण निसंदेह सबके है, लेकिन कांग्रेस के वे कभी नहीं हो सकते…इस बयान के संदर्भ कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने श्रीराम को काल्पनिक बताया था, कांग्रेस पार्टी ने श्रीरामसेतु को तोड़ने का खाका तैयार किया था? कांग्रेस पार्टी ने श्री राम जन्म भूमि में मस्जिद बनाने का वादा किया था..
अरुण साँव के बयान के बाद से ही कांग्रेस ने हमला किया और कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश से दिए गए इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए पूछा कि
कांग्रेस ने कहा, आरोपों की प्रामाणिकता क्या है?
कांग्रेस ने कहा ही कि यदि अरुण साँव 15 दिन में नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो मानहानि का दावा करेंगे…
प्रेसवार्ता में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, विजय राठौर, देवेंदर होरा उपस्थित थे।