छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री के प्रति दिख रही लोगो की दीवानगी ..!
मुख्यमंत्री के प्रति दिख रही लोगो की दीवानगी ..!
तिरंगे के रंग में शरीर को रंगा ! ” लिखा कका जिंदा है ” .!
सोशल मीडिया पर जमकर कर रहा ट्रोल ..

सक्ती।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के दो नए जिलों का शुभारंभ किया। अब राज्य का मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 32वां और सक्ती 33वां जिला बन गया। सक्ती जिले के उद्घाटन समारोह में एक अजीबोगरीब दृश्य देखें को मिला। जहां एक युवक ने अपने शरीर को तिरंगे रंग में रंगा और उसमें ‘कका जिंदा है’ लिखवाया था। तो वहीं रोड शो के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एक थर्माकोल के डिजाइन बोर्ड में लिखे भूपेश- पृथ्वी का राजा को गैस के गुब्बारे के सहारे आसमान में छोड़ा। जिले के शुभारंभ कार्यक्रम में जनता काफी उत्साहित नजर आए। वहीं सीएम बघेल ने जिले को कई सौगातें दी।