डेस्क खबरबिलासपुर

सिरगिट्टी में खुलेआम गुंडागर्दी! युवक-युवती से मारपीट करते नजर आये लोग ! युवती पर थप्पड़ों बरसात, सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल होने से कानून व्यवस्था पर सवाल .??



डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इन दिनों असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में खुलेआम मारपीट की घटनाओं के सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, लगातार सामने आ रहे वीडियो पुलिस की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सिरगिट्टी थाना परिसर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पुलिसकर्मी कुछ असामाजिक तत्वों की पिटाई करते नजर आए थे। उस समय थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की बात सामने आई थी। लेकिन फिर एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है वीडियो दो से तीन पुराना तिफरा क्षेत्र  का बताया जा रहा है।



बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तिफरा इलाके का है। वीडियो में कुछ युवक सड़क पर एक युवक और युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई इस घटना के दौरान युवती के साथ युवकों ने थप्पड़ मारकर मारपीट की, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकि किसी ने युवकों को रोकने की कोशिश तक नहीं की ।फिलहाल मारपीट की वजह क्या थी और घटना में शामिल युवक कौन हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सरेराह इस तरह मारपीट का वीडियो सामने आने से इलाके की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर पुलिस का कितना प्रभाव है? यदि पुलिस कार्रवाई के बावजूद इस तरह की घटनाएं सड़क पर खुलेआम होती रहेंगी, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान करती है या मामला महज वीडियो वायरल होने तक ही सीमित रह जाता है।

error: Content is protected !!