10 दिनों से लापता युवती का आया फोन ..!
कहा कि मुझे अगवा कर बेच दिया गया ..।
आरोपियों के पास है बंदूक ..!
फोन पर रो.-रोकर बताया अपना हाल !!

सुनिये रिकॉर्डिंग…
कोरबा.जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनचुनी बस्ती की 19 वर्षीय ने अपनी मौसी फोन कर खुद को अगवा करने की जानकारी दी । 24 तारीख से लापता ममता सोनवानी की गुम हो जाने की शिकायत कुसमुंडा थाने में दर्ज करवाई गई है । जिसकी खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी कि अचानक लापता युवती के अपनी मौसी केपास फोन आता है जिसमे डरी सहमी युवती रो रो कर अपने अगवा कर खुद को बेचने की दास्तान सुनाती है । फोन में युवती ने बताया कि आरोपियों के पास बन्दूक भी है मौसी कुछ और बात कर पाती फोन कट जाता है ।

यह कॉल उसी लापता लड़की प्रियंका सुनवानी का था जो अपनी मौसी को रो-रो कर डर कर यह बताती है कि मौसी मुझे बचा लो, कुछ लोग मुझे अगवा करके मुझे भेज दिए हैं मैं कहां पर हूं,ये लोग कौन है मुझे नहीं पता, इनके पास बंदूक हैं यह लोग मुझे मार देंगे…. तकरीबन 42 सेकंड के इस वीडियो में लापता लड़की द्वारा रो-रोकर यह सब कहा गया, पता लापता लड़की की मौसी नेहा महंत ने प्रियंका की आवाज को रिकॉर्ड कर लिया और इस आवाज को उसने अपनी बहन और परिवार वालों को सुनाया जिसके बाद से सभी का रो-रोकर बड़ा बुरा हाल है इस रिकॉर्डिंग को लेकर परिवार वाले कुसमुंडा थाना पहुंचे और लापता बेटी की अपहरण हो जाने तथा उसके जान के खतरा होने की बात उन्होंने कुसमुंडा थाना में बताइए कुंडा थाना प्रभारी द्वारा जिस नंबर से कॉल आया था उस नंबर की पतासाजी की गई तो पता चला कि यह नंबर राजस्थान से आया है परंतु उसका लास्ट लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है इधर परिवार वाले व्यथित हैं चिंतित हैं आज 4 दिन बीत जाने के पश्चात भी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है दूसरी ओर यह बात भी पता चली है जिससे यह संदेह किया जा रहा है कि प्रियंका के लापता होने से ठीक 2 दिन पूर्व वह मोहल्ले की एक लड़की के साथ सतरेंगा पिकनिक पर गई थी जहां कुछ लड़के भी वहां साथ थे आशंका जताई जा रही है कि कहीं ना कहीं पिकनिक से आने के बाद कया घटनाक्रम पिकनिक गए लोगों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल यह सभी आशंकाएं हैं इस मामले पर पुलिस भी गंभीरता से जांच कर रही है ।
सुनिये रिकॉर्डिंग