छत्तीसगढ़

शराब के प्रति छलक रहा है कांग्रेसी नेताओ का प्रेमदर्द ..?
कितने भी कर ले वादे नही होंगी शराब बंद ..!
VIDEO — दारू की कहानी ! कांग्रेसी नेता की जुबानी ….

डेस्क। प्रदेश के शिक्षामंत्री के शराब के अद्भुत ज्ञान और विवादित बयान के बाद अब मरवाही के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता पहलवान सिंह मराबी का भी शराब प्रेम छलक कर सामने आया है । पहलवान सिंह मराबी ने शराब को लेकर मंत्री प्रेमसाय टेकाम के बयान का समर्थन करते हुये कहा कि आज छत्तीसगढ़ और देश मे कुछ लोगो को छोड़कर अधिकांश लोग मजे से शराब का लुफ्त उठा रहे है । लोग आज से नही सतयुग से शराब का सेवन कर रहे है । यहाँ तक पहलवान ने दारू के 10 नाम भी गिना दिए और अपने टेलेंट का परिचय भी दे डाला । आज एक आदिवासी मंत्री ने कह दिया कि दारू को डाल्यूट करके पियो पर राजा इंद्र जब सोमरस के नाम पर पीते थे तो वो भी तो दारू था। ताड़ी भी दारू है सल्फी भी दारू है। और देवासुर संग्राम के समय जब दारू पीते थे तो वो सोमरस था और चिखना खाते थे उसको कहते थे पोरडास करके खाओ। मराबी ने कहा कि यदि आदिवासी कच्ची महुआ दारू पीता है तो क्या गलत कह दिया मंत्री ने कहा कि ये तेज होता है थोड़ा पानी मिलाकर पियो तो कोई गलत नहीं किया। दारू कभी भी बंद नहीं होने का दावा करते हुये मराबी ने कहा कि चार युग चौहत्त्र चौघड़ी से चला आया है और कोई भी नेता कोई भी मंत्री दारू का भले ही विरोध करें पर वादा करके मुकर जाएंगे पर दारू बंद नहीं होगा। उन्होने कहा कि जब बार खुल रहे है तो वो पीने के लिये हैं जब देवताओं के देवता इंद्र पीते है तो फिर हम लोग तो भूत प्रेतान हैं।

error: Content is protected !!