कोयले की हेराफेरी का चल रहा है बड़ा खेल…!
पक्के कोयले की जगह खराब क्वालिटी का कोयला…!
2 ट्रक मिलावटी कोयला छोड़कर फरार ..!

रायपुर।प्रदेश में कोयला की अफरा तफरी के कई मामले सामने आ चुके है । अच्छी क्वालटी के कोयले में खराब कोयला मिलाकर कोयला चोर अच्छा खासा मुनाफा खासा मुनाफा कमा रहे है ।राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में विदेशों से आने वाले कोयले की खेप में मिलावट करने वाला गैंग सक्रिय है। सिलतरा चौकी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सिलतरा स्थित एक स्टील कंपनी में 2 ट्रक मिलावटी माल मिलने पर ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। उरला में संचालित अवैध यार्ड के दोनो मालिक भी फरार हो गए है। जानकारी के मुताबिक पानी के जहाजों के जरिये साउथ अफ्रीका से विशाखापट्टनम कोयला लाया जाता है। विशाखापट्टनम से रायपुर लाने के दौरान कोरबा, अम्बिकापुर, बिलासपुर समेत रायपुर में संचालित अवैध यार्डों में लाकर मिलावट की जाती है. मिलावटी कोयले से स्टील एंड पॉवर प्लांट को करोड़ो का नुकसान होता है। इस मामले को लेकर उरला के सिलतरा चौकी में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।