विधायक जमकर भड़के !
प्रेस कांफ्रेंस करने की धमकी !
विधायक का वीडियो हुआ वायरल !

janjgir chanpa.जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह का एक विडियो जिले में जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में विधायक सौरभ सिंह किसी अधिकारी पर जिले में खाद की कालाबाजारी को लेकर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। विधायक कह रहे हैं कि जब किसानों को सरकारी सोसाईटी के माध्यम से खाद नही मिल रहा है तो आपको व्यापारियों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश किसने दिया है। उसका नाम बताओ, पद बताओ। राजपूत साहब आप भ्रष्टाचार कर रहे हो, खुलेआम आपके मुह पे बोल रहा हूॅ और प्रेस कांफ्रंेस लेकर भी बोलूंगा!
दरअसल यह विडियो अकलतरा के रैक प्वाइंट का बताया जा रहा है जहॉ से पूरे जिले में खाद की सप्लाई की जाती है। रैक प्वाईट पर निरीक्षण के लिए पहुॅचे अकलतरा विधायक को गोपनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि सारकारी सोसाईटियों में खाद की आपूर्ति घटा कर व्यापारियों के गोदामों में खाद भेजा जा रहा है। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके से जिले के विपणन अधिकारी सुनील सिंह राजपूत को फोन लगाया और खाद की आपूर्ति के बारे में जवाब मांगा। वायरल विडिया में यह बात स्पष्ट तौर पर सुनी जा सकती है कि विधायक के सवाल जवाब से अधिकारी हड़बड़ा गये और उन्होंने व्यापारियों को खाद सप्लाई के लिए उपर से मौखिक निर्देश होने का हवाला दिया। जिस पर विधायक ने उन्हे जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जब किसानों को खाद नही मिल रहा तो व्यापरियों को खाद सप्लाई का मौखिक निर्देश किसने दिया उसका नाम बताओ। 02 मिनट 31 सेकेंड के इस विडियो में विधायक सौरभ सिंह ने अधिकारी से सवाल किया कि प्राईवेट आदमी को खाद देने के लिए किसने कहा तब अधिकारी कहते हैं रायपुर से निर्देश है वह भी मौखिक निर्देश हैं तब विधायक कहते हैं कि उपर से आपको काला बाजारी करने के निर्देश हैं। वार्तालाप में यह भी स्पष्ट हो रहा है कि 40 प्रतिशत प्राईवेट व्यापारियों को देना है। इस पर विधायक कह रहे हैं कि यह निर्देश किसका है वो स्पष्ट करें। कोआपेरटिव मिनिस्टर का निर्देश है? सेकेट्री का निर्देश है? कि चिफ सेकेट्री का निर्देश है? कि 40 प्रतिशत प्राईवेअ में देना है और 525 रूपये में बिकवाना है। जब सोसाईटी वाला बोल रहा है कि खाद दो तो आप प्राईवेट में क्यों दे रहे हो। आखिरी में विधायक कहते हैं कि ‘‘राजपूत साहब आप भ्रष्टाचार कर रहे हो, खुलेआम आपके मुह पे बोल रहा हूॅ और प्रेस कांफ्रंेस लेकर भी बोलूंगा‘‘।
गौरतलब है कि मानसून के आते ही खेती किसानी का दौर शुरू हो चुका है मगर जिले में खाद की कालाजारी की शिकायतें भी आने लगी हैं, सरकार जिस यूरिया खाद को सोसाइटी के माध्यम से 265 रुपए में किसानों को उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, उस खाद के सोसाइटी में उपलब्ध न होने से किसान खुले बाजार से कृषि केंद्र से 6 सौ और 7 सौ रुपये में खरीदने को मजबूर है. जिन्हे रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा कई टीमें भी बनाई गई हैं। वहीं जिले में अनियमितता बरतने वाले 27 कृषि केन्द्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही 03 कृषि केन्द्र संचालकों पर कड़ी कार्यवाई करते हुए उनका गोदम सील करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।