मौसम के बदले मिजाज के चलते केबिनेट मंत्री की तबियत खराब !
इलाज के लिए करवाया गया अस्पताल में भर्ती !

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य बिगड़ने कारण होली क्रॉस अस्पताल में दाखिल
रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन के दिग्गज लोकप्रिय आदिवासी मंत्री अमरजीत भगत का बीती रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें शहर के होली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है बताया जा रहा है मंत्री महोदय व स्वास्थ्य कल 16 जून की दोपहर से ही नरम गरम चल रहा था लेकिन शाम होते-होते तबीयत बिगड़ने लगी। मंत्री अमरजीत भगत को शाम लगभग 6 बजे शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शमशुदोहा को दिखाया गया लेकिन रात लगभग 3:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने का उन्हें शहर के होलीक्रॉस अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। मंत्री अमरजीत भगत के करीबी युवा नेता व पार्षद दीपक मिश्रा ने बताया कि लगातार दौरे व मौसम के बदले मिजाज के कारण मंत्री महोदय का तबीयत खराब हुआ है लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें अभी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रहने को कहा है इसी कारण वे अभी अस्पताल में है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा प्रवास के दौरान लगातार दौरे में ही रहते हैं सघन जनसंपर्क व आम लोगों से मिलने के कारण उन्हें सरगुजा में आराम कम ही मिल पाता है।