सक्ती के देवरी गांव में लाखों का जुआ! आसपास के जिलों से भी पहुंच रहे युवक, लालू नामक युवक कर रहा फड़ संचालित ,,


डेस्क खबर ../सक्ती जिले के सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में कथित तौर पर लाखों रुपये का जुआ संचालित होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लालू नाम के एक युवक इस जुए के फड़ का संचालन कर रहा है। इस कथित जुए के फड़ में सिर्फ स्थानीय युवक ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी युवक जुआ खेलने पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यहां बड़े पैमाने पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। दूसरे जिलों से युवकों के पहुंचने की खबर ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि सक्ती थाना क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर कथित जुए का संचालन हो रहा है, तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या पुलिस इस गतिविधि से अनजान है या फिर अब तक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि देवरी गांव में कथित तौर पर संचालित इस जुए के फड़ पर सक्ती पुलिस कब कार्रवाई करेगी? क्या पुलिस संबंधित युवक की भूमिका की जांच कर जुए के नेटवर्क का खुलासा करेगी?फिलहाल पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
