जांजगीर-चांपाडेस्क खबर

जांजगीर के ऐतिहासिक नकटा मंदिर में 7100 दीपों से सजी गोवर्धन गिरधारी की छवि,



डेस्क खबर जांजगीर-चांपा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के विष्णु मंदिर (नकटा मंदिर) में दीपों की रोशनी से भव्य और अलौकिक नजारा देखने को मिला। यहां गोवर्धन गिरधारी भगवान की छवि को 7100 दीपों से प्रज्ज्वलित कर आकर्षक रूप में सजाया गया। इस विशेष आयोजन को मित्र परिवार के सभी भाइयों ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया।मंदिर परिसर में एक साथ 7100 दीपों के प्रज्ज्वलित होने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दीपों की जगमगाहट के बीच भगवान गोवर्धन गिरधारी की छवि श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अद्भुत दीप सज्जा ने भारतीय संस्कृति, आस्था और आपसी एकता का सुंदर संदेश दिया।मित्र परिवार के भाइयों की सामूहिक सहभागिता से आयोजित इस दीपोत्सव ने ऐतिहासिक विष्णु मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को एक बार फिर विशेष पहचान दिलाई। आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!