डेस्क खबर

एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देख भड़का आशिक, दोस्तों के साथ गैरेज में घुसकर बरसाए चाकू! CCTV में कैद हुई हमले की पूरी खौफनाक वारदात .. गैरेज संचालक समेत कई घायल



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देख एक युवक इस कदर नाराज हुआ कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर खूनी खेल खेल दिया। मामला भिलाई नगर के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवती का पीछा करते हुए पहुंचे आरोपियों ने एक गैरेज में घुसकर युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी नागेंद्र अपनी पूर्व प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़क गया था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गैरेज के अंदर घुसकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। गैरेज संचालक समेत कई लोग चाकू के वार से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की हमले के दौरान की  खौफनाक वारदात  दिखाई दे रही हैं।


बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्य आरोपी नागेंद्र ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ नजर आये युवक सारांश का मोबाइल फोन भी छीन लिया। मामले में शामिल कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी नागेंद्र अब भी फरार बताया जा रहा है। स्मृति नगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल इस खौफनाक वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

error: Content is protected !!