डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में वन विभाग के बाहर धरने पर बैठा 70 साल का बुजुर्ग ,..3 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध ..



डेस्क खबर बिलासपुर..शहर के वन विभाग के बाहर एक 70 साल का बुजुर्ग धरने पर बैठा है। उनकी मांग है कि पिछले 20 साल से गतौरी गांव में बंद आरा मिल को फिर से शुरू करवाया जाए। उनका आरोप है कि शहर के कई क्षेत्रों में आरा मिल चल रहा है लेकिन सिर्फ उन्हें ही वन विभाग के अधिकारी जानबूझकर प्रताड़ित कर रहे हैं। कुल मिलाकर स्थितियां ठीक नहीं है और आरा मिल लाइसेंस को सुचारु करने की मांग हो रही है।


कूदुदंड निवासी अभिमन्यु पांडे पिछले तीन दिन से वन विभाग के बाहर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया है कि वह इस मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक को पत्राचार कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिस जगह यह मिल संचालित है वह एकमात्र उनके और उनके परिवार के रोजी-रोटी का जरिया रहा है इसके बावजूद वन विभाग लाइसेंस देने में आनाकानी कर रहा है और यही वजह है कि जब तक उन्हें लाइसेंस नहीं मिलेगा वह तब तक वन विभाग के बाहर इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे।

अधिकारियों पर मनमर्जी के आरोप लगाते हुए कहते हैं ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी थी इससे पहले भी उन्होंने लाइसेंस की मांग की थी लेकिन उन्हें चलता कर दिया गया है और यही कारण वजह है कि वह परेशान है।

error: Content is protected !!