डेस्क खबर

कचरे के ढेर में खाना तलाशता दिखा भालुओं का परिवार, आखिर जंगल में कहां गया इनका निवाला? दिल झकझोर देने वाली तस्वीर आई सामने !!



डेस्क खबर छत्तीसगढ़../  जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के सामने अब भोजन का संकट खड़ा होने लगा है। कांकेर शहर से लगे ग्राम कोकड़ी में जंगली भालुओं का एक परिवार कचरे के ढेर में खाना तलाशता नजर आया। इस दृश्य को राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।राज्य स्तरीय वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के बीच सामने आई यह तस्वीर बेहद मार्मिक है। जंगलों के सिमटने, मानवीय दखल और प्राकृतिक आवास पर बढ़ते दबाव के कारण वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों की ओर आना चिंता का विषय बन रहा है।


कचरे के ढेर में भोजन तलाशते भालुओं के सामने जहां प्लास्टिक और दूषित खाद्य पदार्थों से खतरा है, वहीं आबादी के करीब आने से इंसानों और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की आशंका भी बढ़ जाती है।

error: Content is protected !!