डेस्क खबरबिलासपुर

गनियारी में पशु चिकित्सा अधिकारी को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन..विभागीय कार्यों के उपेक्षा का लगाया आरोप !


रिपोर्ट –कैलाश वस्त्रकार
डेस्क खबर बिलासपुर,तखतपुर। तखतपुर विधानसभा के ग्राम गनियारी में पदस्थ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तापसी मंडल को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से शिकायत की है।
ग्रामीणों के अनुसार, 8 सितंबर को पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर और बिलासपुर में शिकायत की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 29 सितंबर को कलेक्टर बिलासपुर से भी शिकायत की गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में पशुओं का नियमित टीकाकरण नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय नहीं आतीं, जिससे समय पर पशुओं का इलाज नहीं हो पाता। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को टीकाकरण की जानकारी नहीं देने और कृत्रिम गर्भाधान जैसे विभागीय कार्यों को पर्याप्त महत्व नहीं देने की बात भी शिकायत में कही गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। उन्होंने पशुधन के हित में तत्काल कार्रवाई कर अधिकारी को गनियारी से हटाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार यादव, नागेश्वर वर्मा, मुंजन साहू, लखन सूर्यवंशी, रोहित साहू, रामचंद यादव, प्रमोद साहू, सुधांशु साहू, लछमी केवट, रमेश यादव, बहोरन खुटे, दशरथ सिंह, श्यामचंद यादव, बबलू साहू, किशोर जांगड़े, कोमल टोडर, विष्णु यादव, बिसाहू यादव और रामकुमार ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

error: Content is protected !!