डेस्क खबर

2 साल तक स्कूल से गायब रहीं मैडम, DEO ने संविदा व्याख्याता को किया बर्खास्त*

*

डेस्क खबर ./ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार बिना बताए गायब रहने पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा की संविदा व्याख्याता पायल कौशले को नौकरी से हटा दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पायल कौशले की नियुक्ति 2021 में अंग्रेजी व्याख्याता के पद पर हुई थी। स्कूल प्राचार्य ने रिपोर्ट भेजी थी कि मैडम 20 दिसंबर 2024 से 16 अगस्त 2026 तक एक बार भी स्कूल नहीं आईं। बीच में 17 अगस्त 2026 को एक दिन के लिए आईं और फिर 18 अगस्त से आज तक बिना किसी जानकारी के फिर से गायब हैं।प्राचार्य ने 25 अगस्त को उन्हें नोटिस भी दिया था, लेकिन उन्होंने न तो जवाब दिया और न स्कूल में जॉइन किया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए DEO ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।


विभाग का कहना है कि सरकारी काम में रुचि न लेना और बिना सूचना गायब रहना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है।

error: Content is protected !!