डेस्क खबरबिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि, दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों से होगा सम्मान ! SSP के काबिल अफसरों ने बढ़ाया प्रदेश में बिलासपुर पुलिस का मान .!!



डेस्क खबर बिलासपुर../ स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बिलासपुर पुलिस के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने बिलासपुर पुलिस को उसके बेहतर कामकाज के लिए दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चुना है।स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बिलासपुर पुलिस के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उत्कृष्ट पुलिसिंग, संवेदनशील जांच और कमजोर वर्गों को त्वरित न्याय दिलाने के बेहतर काम के दम पर बिलासपुर पुलिस को इस बार दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुलिस पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह सम्मान पूरे जिले के पुलिस महकमे के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।


अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार से जुड़े मामलों में तेज कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजाक थाना, बिलासपुर को ‘शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार’ दिया जाएगा। वहीं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी.आर. टंडन को उनके बेहतर अनुसंधान, अपराध नियंत्रण और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


यह सम्मान वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने लगातार संवेदनशील मामलों में तेजी से कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि लगातार दूसरे वर्ष भी बिलासपुर पुलिस को राज्य स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। पुलिसं कप्तान के काबिल अफसरों के कारण प्रदेश में बिलासपुर का सामना बढ़ा है और बिलासपुर पुलिस लगातार कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है।
एसएसपी रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और टीमवर्क का नतीजा है। साथ ही भरोसा दिलाया कि बिलासपुर पुलिस आगे भी आम जनता, खासकर कमजोर वर्गों की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी।

error: Content is protected !!