विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन सम्पन्न.. 75 श्रमवीरों को मिला सम्मान.. स्वच्छता
ही सेवा स्पेशल कैम्पेन 6 के तहत स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित..


डेस्क खबर बिलासपुर ../भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय ‘एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स’ समारोह आयोजित किया गया.. इस अवसर पर एसईसीएल की खदानों एवं परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया.. खदानों में ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी एवं अन्य तकनीकी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 नियमित एवं संविदा कर्मियों को उनके श्रम, कार्यकुशलता एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया.. यह एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स का दूसरा संस्करण है, जिसके माध्यम से कंपनी अपने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान प्रदान कर रही है..


इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं तथा खनन उद्योग में कार्यरत श्रमवीर अपने कौशल और परिश्रम से राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रमवीरों को सम्मानित करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है.. स्वच्छता ही सेवा तथा स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत आयोजित गतिविधियों के क्रम में एसईसीएल में स्वच्छता एवं कार्यस्थल को स्वच्छ-सुव्यवस्थित रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने तथा कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने का संदेश दिया गया।
