डेस्क खबर
कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् पर राजनैतिक घमासान ,दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में बजा पूरा वंदे मातरम्, सोनिया गांधी के इशारे पर उठे सवाल… वीडियो हुआ रिकॉर्ड !!



डेस्क खबर देश ../ दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय का एक वायरल वीडियो सियासी चर्चा में है। वीडियो में वंदे मातरम् के दौरान सोनिया गांधी की आपत्ति जैसा इशारा दिखाई दे रहा है।मामला बढ़ा तो कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई कि सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि खड़गे के लिए कुर्सी मंगाने को लेकर था। वहीं भाजपा ने वीडियो को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड हो चुका है और अब सेवा दल के पदाधिकारी की भूमिका तथा संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
वायरल वीडियो ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा दी है और इस वीडियो के वायरल होने के बाद से बीजेपी पूरी आक्रामकता से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है और इस देश का अपमान साबित करने में जुटी हुई है।












