आखिर क्यों मीडिया में भड़के बीजेपी विधायक! अजय चंद्राकर के वीडियो को लेकर विवाद, धमतरी सिटी कोतवाली में कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत



धमतरी। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक नेताओं के पुराने वीडियो को नए संदर्भ में प्रस्तुत किए जाने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। अजय चंद्राकर से संबंधित एक वीडियो को कथित तौर पर वर्तमान घटनाक्रम से जोड़कर प्रसारित किए जाने के मामले में धमतरी के एक भाजपा कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली धमतरी में एफआईआर दर्ज कराई है। वही पूरे मामले में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने एक बयान जारी करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले मीडिया संस्थानों को आड़े हाथों लेते हुए पुराना वीडिया चलाने के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है ।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा संबंधित वीडियो 26 मार्च को आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला का है। आरोप है कि पुराने वीडियो को नए संदर्भ में पेश कर ऐसा वातावरण बनाया गया, जिससे लोगों के बीच राजनीतिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रसारित किए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्रकारिता का मूल धर्म किसी राजनीतिक पक्ष का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि सही तथ्य जनता के सामने रखना है। वीडियो पुराना है या नया, उसका वास्तविक संदर्भ क्या है और उसे किस दावे के साथ प्रसारित किया गया—इन सभी तथ्यों की पुष्टि के जांच के बाद ही हो पाएगी।













