यह कैसी शिक्षा यह कैसे संस्कार ? बिरला प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने बच्चों से 100 बार लिखवाई अश्लील गाली! शिक्षा अधिकारी ने दिये जांच के आदेश..



डेस्क खबर । अंबिकापुर शहर के एक निजी बिरला स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षक ने अनुशासन सिखाने के नाम पर ऐसा कदम उठा दिया, जिसने अभिभावकों को नाराज कर दिया। बताया जा रहा है कि एक छात्र द्वारा शिकायत करने पर शिक्षक ने सजा के तौर पर बच्चे से कॉपी में 100 बार वही अश्लील गाली लिखने को कह दिया, जिसका इस्तेमाल बच्चों ने आपसी झगड़े के दौरान किया था। बताया जा रहा है दोनों बच्चों का किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी और स्कूल में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को गंदी गालियां दी और जब मामला शिक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में बच्चों को समझाने की वजाय कापी में अश्लिल गालिया लिखने की सजा दे डाली !

मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने इसे बच्चों के मानसिक विकास और नैतिक शिक्षा के खिलाफ बताते हुए शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को गलत शब्दों से दूर रखने के बजाय उन्हें बार-बार वही शब्द लिखवाना शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है।

घटना सामने आने के बाद शहरभर में स्कूल की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनुशासन के नाम पर बच्चों से अश्लील शब्द 100 बार लिखवाना उचित है, या फिर यह खुद एक गंभीर शैक्षणिक चूक है? फिलहाल जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।