डेस्क खबररायपुर

सड़क पर अश्लीलता का VIDEO पड़ा भारी, वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस… थाने में कान पकड़कर माफी मांगता दिखा स्टंटबाज और उसका साथी



डेस्क खबर रायपुर। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने राजधानी में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में एक कपल सार्वजनिक सड़क पर अश्लील हरकत करता दिखाई दिया, जिसके बाद मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए राखी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया।


पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस की सख्ती के बाद युवक-और पूरे नजारे को मोबाइल में रिकॉर्ड करने वाले दोस्त ने  ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई भी की।

error: Content is protected !!