डेस्क खबररायपुर

बंदूक की नोक पर व्यापारी से 10 लाख की लूट..
सीसीटीवी में कैद हुई घटना ,बिलासपुर के युवक के साथ मिलकर गुलजार खान ने दिया वारदात को अंजाम ..



डेस्क खबर ../ रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में दिनदहाड़े हथियारबंद लूट से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक व्यापारी को पहले रेकी कर निशाना बनाया, फिर बंदूक की नोक पर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। लुट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने व्यापारी मयंक छल्लानी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंशी से दुकान से नकदी मंगवाई। दुकान से रुपए लेकर आते मुंशी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं, लूट की रकम लेकर फरार होते आरोपियों की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं।


बताया जा रहा है कि घटना 20 जुलाई की शाम की है। भय और दहशत के चलते पीड़ित ने दो दिन बाद गोबरा नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी गुलजार खान, गोबरा नवापारा का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसका एक अन्य साथी बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। हथियारबंद लूट की इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!