डेस्क खबर

चलती ट्रेन में ‘तालिबानी सजा’ का ख़ौफनाक मंजर.. हाइस्पीड ट्रेन से लात मारकर नीचे पटरियों में गिराया… वीडियो हुआ वायरल लोग देख हुए हैरान .



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को एक यात्री ने बेरहमी से लात मारकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी हरकत में आई और कानून हाथ में लेने वाले आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। मामला 14 जुलाई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उरकुरा-मांढ़र के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। किसी तरह युवक लोगों के चंगुल से अपने आप को बचाने के लिए हाइस्पीड में चल रही ट्रेन के बाहर लटक गया । इसी दौरान एक यात्री आर. सुरेश कुमार ने युवक को चलती ट्रेन के दरवाजे तक ले जाकर जोरदार लात मार दी, जिससे वह ट्रेन से नीचे जा गिरा।


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


वहीं, ट्रेन से नीचे गिरा घायल युवक मौके से फरार हो गया। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि वह वास्तव में मोबाइल चोरी का आरोपी था या नहीं।
इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर कोई अपराध का आरोपी है भी, तो क्या किसी नागरिक को उसे ‘तालिबानी सजा’ देने का अधिकार है? कानून अपने हाथ में लेना स्वयं एक गंभीर अपराध है, और वायरल वीडियो के आधार पर यात्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठने लगी है ।

error: Content is protected !!