डेस्क खबर

मेरा बस चले तो पूरी विधानसभा को शराब-मुक्त कर दूँ”… विधायक शकुंतला पोर्ते का दमदार संदेश बना चर्चा ..वायरल वीडियो कर रहा सोशल मीडिया में ट्रैंड..


डेस्क खबर ../  जब नशे की वजह से परिवार टूट रहे हों और युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा हो, तब सूरजपुर की विधायक शकुंतला पोर्ते ने मंच से ऐसा संदेश दिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक ने साफ शब्दों में कहा, “मेरा बस चले तो पूरी विधानसभा को शराब-मुक्त कर दूँ। विधायक का यह बयान जब से सोशल मीडिया में वायरल हुए है लोग विधायक की मंशा की जमकर तारीफ कर रहे है।


विधायक ने कहा कि कानून और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, लेकिन नशामुक्त समाज का सपना तभी पूरा होगा जब लोग खुद संकल्प लें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को स्वयं आगे आना होगा।
अपने संबोधन में शकुंतला पोर्ते ने शराब और अन्य नशों को सामाजिक बुराइयों की जड़ बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति का सही फैसला पूरे परिवार की दिशा बदल सकता है। उनका कहना था कि नशे से दूर रहने वाला समाज ही सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध समाज बन सकता है।

error: Content is protected !!