यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आपके लिए ये ख़बर है बेहद जरूरी…पढिए ताकि बेकार ना जाय आपका टूर प्लान..!


बिलासपुर । 14 दिसम्बर से आगामी 22 दिसंबर तक रद्द रहेगा 21 ट्रेनों का परिचालन.. सीआईसी सेक्शन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य किया जाएगा.. यात्रियों को करनी पड़ेगी यात्रा रद्द..दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत सीआईसी सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है.. जिसकी वजह से 14 से 22 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में चलने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन 8 दिन तक प्रभावित रहेगा.. लगातार चल रहा है काम की वजह से ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है जिसकी वजह से यात्रियों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है.. रेलवे में पिछले कुछ दिनों से तीसरी और चौथी लाइन सहित अधोसंरचना कार्य के कारण ब्लाक से लगातार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्री हलकान हो रहे हैं.. इतना ही नहीं महीने पहले रिजर्वेशन कराने वाले और ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाने वाले लोगों को टिकट कैंसिल कर अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है.. बिलासपुर डिवीजन बेलपहाड़ हिमगिरी सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य 6 से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है इसके कारण आज दिसंबर को गोंदिया से रवाना होने वाली गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.. ट्रेन रद्द होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगड़ा रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा.. 15 व 22 दिसंबर को हबीबगंज- संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द किया गया है वही 16 व 23 दिसंबर को संतरागाछी हबीबगंज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.. 15, 17, 22 दिसंबर को दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.. वहीं तथा 17, 19, 24 दिसंबर को नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.. 12 व 19 दिसंबर को बीकानेर पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी इसके अलावा 15 व 22 दिसंबर को पूरी बीकानेर एक्सप्रेस को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है.. ऐसे ही 14 व 21 दिसंबर को दुर्ग जम्मू तवी एक्सप्रेस रद्द करने का निर्णय लिया गया है वही 13, 21 और 14, 22 को बिलासपुर रीवा अप डाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.. 14 से 22 दिसंबर तक बिलासपुर शहडोल व शहडोल बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.. 14 से 22 दिसंबर तक बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस और 13 से 21 दिसंबर तक भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.. 14, 19, 21 दिसंबर को दुर्ग कानपुर एक्सप्रेस वही 15, 20, 22 दिसंबर को कानपुर दुर्ग एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.. 16 दिसंबर को वलसाड पुरी 19 दिसंबर को पुरी वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.. 18 दिसंबर और 19 दिसंबर को उदयपुर शालीमार अप डाउन एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय रेलवे लिया है..!