अरपा नदी में अवैध रेत उत्खनन से टावर की सुरक्षा पर खतरा, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल..क्या किस बड़े हादसे का कर रहे इंतजार .??



डेस्क खबर बिलासपुर. ./ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर जिले में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में अवैध उत्खनन करने वाले रेत चोर माफियाओ के हौसले बुलंद है। लगातार कार्यवाही का दावा करने वाला खनिज विभाग आंख मूंदे बैठा हुआ है। कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी के लोफंदी गांव के लमेर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। नदी किनारे बड़े पैमाने पर रेत की खुदाई की जा रही है, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।मौके की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नदी किनारे लगे हाईटेंशन टावर के आसपास भी मिट्टी और रेत की खुदाई की गई है। लगातार हो रहे उत्खनन से टावर की नींव को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है जिसके कारण किसी बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है।



ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर खुलेआम नदी से रेत निकाली जा रही है, लेकिन खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।अवैध उत्खनन के चलते नदी के स्वरूप में बदलाव के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वही सामने आई इस तस्वीर भी पूरी हकीकत बयां कर रही है कि किस तरह मुनाफ़े के लिये रेत चोर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रेत चोरी कर रहे है । वही इस मामले की जानकारी के लिए खनिज अधिकारी से लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों से मोबाइल में संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन जिम्मेदारो ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। अब देखना होगा कि इस इन तस्वीरें और खबर को जिले में बैठे उच्च अधिकारी कितनी गंभीरता से संज्ञान में लेते है ताकि बिजली के टावर को सुरक्षित रखा जा सके और रेत उत्खनन के भविष्य में होने वाले किसी हादसे को रोका जा सके