Uncategorizedडेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर की पॉश कॉलोनी में वकील का हथियारों के साथ उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार ! सोशल मीडिया में वीडियो हुआ था वायरल !!

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के पॉश इलाके रामावैली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलानी शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामावैली कॉलोनी में रहने वाला वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर गाड़ी में शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान उसने हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे धारदार हथियार लेकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।



घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो के संज्ञान में आते ही सीएसपी निमितेश सिंह परिहार, एसीसीयू प्रभारी और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और वकील को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया ।



पुलिस को देख आरोपी के घर के आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मकान नंबर L-5, 124 की घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32.5 इंच की तलवार, एक काले रंग की एयर पिस्टल और फरसा नुमा कुल्हाड़ी बरामद की गई। कॉलोनी के लोग दहशत के चलते सामने आकर बयान देने से बचते नजर आए। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!