डेस्क खबर

गिरफ्तार स्टंटबाज ने पुलिस वैन में हथकड़ी में बनाई रील, लिखा- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल! वीडियो हुआ वायरल, पुलिस और कानून व्यस्था को चुनौती .??



डेस्क खबर ../ सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने यह वीडियो पुलिस हिरासत में, पुलिस वैन के अंदर और हथकड़ी पहने हुए बनाया है। वीडियो के साथ लगाए गए कैप्शन में पुलिस को खुली चुनौती भी दे डाली ।



जानकारी के अनुसार भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल से रील बनाई, जिसमें वह हथकड़ी दिखाते हुए विक्ट्री साइन बनाता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उसने लिखा— आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल। इस दौरान उसे कानून का कोई डर नहीं दिख रहा था और हंसता हुआ भी दिखाई दे रहा है।



सोशल मीडिया में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और कानून व्यस्था पर सवाल खड़े होने लगे। वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि पुलिस वैन के भीतर आरोपी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा और उसे वीडियो बनाने का अवसर कैसे मिला। अब देखना होगा कि पुलिस की वैन में हथकड़ी में इस रीलबाज के खिलाफ भिलाई पुलिस क्या कार्यवाही करती है ।

error: Content is protected !!