
डेस्क खबर बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है, वहीं कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के दम पर मजबूती से मुकाबला कर रही है। वार्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस पार्टी ने राजा प्रलय शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लगातार दो बार पार्षद रह चुके राजा प्रलय शर्मा के कार्यकाल मे क्षेत्र मे हर विकास कार्य हुए है जिसको देखते हुए इस बार से जनता से भरपूर आशीर्वाद और प्यार के अपार जन समर्थन से करीब करीब उनकी जीत तय मानी जा रही है।
राजा प्रलय शर्मा पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेस्ट पार्षद अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा जनसंपर्क के दौरान मिल रहे समर्थन से लगाया जा सकता है।
राजा प्रलय शर्मा लगातार अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 24 में कई प्रमुख कॉलोनियां आती हैं, जहां मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। अगर जनता उन पर भरोसा जताती है तो वे वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विकास कार्यों को गति देना होगी। गौरतलब है कि यह वही वार्ड है, जिससे पूर्व महापौर रामशरण यादव जुड़े रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से इस बार राजा प्रलय शर्मा का मैदान में उतरना दिलचस्प मुकाबला बना रहा है।
