डेस्क खबरबिलासपुर

टायर में हवा भरते-भरते हुआ मौत का धमाका” एक झटके में उजड़ गई युवक की जिंदगी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर!




डेस्क खबर बिलासपुर./ जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित बोदरी की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई । दिल दहला देने वाली इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है । बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट प्रोजेक्ट में जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना का को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे आसपास खड़े लोगो के भी  रोंगटे खड़े हो जाएं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंचर टायर की मरम्मत की जा रही थी। लापरवाही की हद यह थी कि कुछ लोग टायर के ऊपर बैठे हुए थे और कई लोग उसके आसपास खड़े थे। तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। विस्फोट इतना भयानक था कि टायर पर बैठे लोग 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए, जबकि टायर का भारी लोहे का डिस्क 30 से 40 फीट दूर जाकर गिरा।


इस हादसे में सीपत निवासी उमाकांत कौशिक  के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। धमाके की ताकत इतनी अधिक थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के चचेरे भाई डीलेंद्र कौशिक ने बताया कि टायर में हवा भरते समय कई लोग उसके ऊपर बैठे हुए थे और अचानक टायर फट गया।हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई ,सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!