डेस्क खबरबिलासपुर

जल संवर्धन के नायक: रवि प्रताप सिंह  को “चेंज मेकर अवार्ड” से किया गया सम्मानित



डेस्क खबर ../बलरामपुर जिले के लिए गर्व का क्षण है कि रवि प्रताप सिंह और सरगुजा ग्रामीण विकास संस्थान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “चेंज मेकर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 8 अप्रैल 2026 को रांची के होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित “एकम Dialogues – संवाद से निर्माण” कार्यशाला में Centre for Environment and Energy Development (CEED) द्वारा प्रदान किया गया।

सरगुजा ग्रामीण विकास संस्थान पिछले लगभग 35 वर्षों से जल संरक्षण, संवर्धन और आजीविका विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। रवि प्रताप बीते 20 वर्षों से इस संस्थान से जुड़कर निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न विकासखंडों में 10,000 से अधिक जलग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया गया, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित हुई और नए रोजगार के अवसर भी विकसित हुए।



इस कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार के चेंजमेकर्स शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि रवि प्रताप सिंह को यह सम्मान राजेन्द्र सिंह (वॉटर मैन ऑफ इंडिया) के कर कमलों से प्राप्त हुआ, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

यह सम्मान न केवल रवि प्रताप के समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पूरे बलरामपुर जिले और सरगुजा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल स्थापित हो रही है।

error: Content is protected !!