डेस्क खबर

टोल प्लाजा में ट्रक चालक पर बरसा आरक्षक का डंडा , VIDEO हुआ वायरल , कप्तान ने किया आरक्षक को सस्पेंड !



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक आरक्षक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुरूद थाने में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन एक ट्रक चालक के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एनएच-30 स्थित मरौद टोल प्लाजा का है और घटना मंगलवार रात की है। वीडियो के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया कि आखिर कानून का पालन करवाने के लिए यदि सड़क पर ही कानून अपने हाथ में लेने लगे तो खाकी पर सवाल उठना लाजमी था।



मामले की गंभीरता को देखते हुए धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक पवन बर्मन को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।
वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि एक आरक्षक को सार्वजनिक स्थान पर ट्रक चालक के साथ मारपीट करनी पड़ी? हालांकि इस पूरे मामले में विभागीय जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल एसपी की त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी की आड़ में अनुशासनहीनता और आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!