VIDEO –मरवाही में हाथियों की ताकत का खौफनाक मंजर ,भीड़ देख गुस्साए गजराज ने तोड़ी भारीभरकम दीवार ..तमाशा देख रहे लोगों ने भाग कर बचाई जान !



डेस्क खबर मरवाही../ मरवाही क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को चार हाथियों का एक दल स्थानीय व्यवसायी दीपक जायसवाल के फार्म हाउस में घुस गया। हाथियों ने बाउंड्रीवाल तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और आम के पेड़ों सहित खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया।हाथियों के उत्पात को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस दौरान लोग सुरक्षित दूरी से हाथियों की गतिविधियां देखते रहे। काफी देर तक फार्म हाउस में विचरण करने के बाद हाथियों ने बाहर निकलने के लिए एक बार फिर दीवार को धक्का देकर गिरा दिया और जंगल की ओर लौट गए।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों की ताकत साफ दिखाई दे रही है। भारी-भरकम दीवार को कुछ ही पलों में ढहाते देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।