बहुचर्चित प्रदीप सोनी हत्याकांड मामला , 16 दिन में काबिल अफसरों ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात ..आईजी बिलासपुर ने की 1 लाख पुरस्कार की घोषणा



रिपोर्ट _अरविंद सिंह
डेस्क खबर पेंड्रा। कोटमीकला के बहुचर्चित प्रदीप सोनी लूट एवं हत्याकांड का महज 16 दिनों में खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को बिलासपुर रेंज के आईजी ने सम्मानित करने का फैसला किया है। मामले की गंभीरता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को देखते हुए आईजी बिलासपुर ने पूरी टीम के लिए 1 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा की है।

गौरतलब है कि 26 मई को कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र (TechINT एवं HumINT) का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड तक जांच का दायरा बढ़ाया।
लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस बड़ी सफलता पर आईजी बिलासपुर ने पूरी टीम की सराहना करते हुए 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। इसे हाल के वर्षों में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।
हेडिंग :
,