डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल ,4 एएसआई समेत 18 पुलिसकर्मियों के तबादले, SSP रजनेश सिंह ने जारी की तबादला सूची ! देखिए पूरी लिस्ट



डेस्क खबर बिलासपुर../ प्रदेश की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए  बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को जारी आदेश में 4 ASI सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
एसएसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार बेलगहना, सकरी, रतनपुर, सरकंडा, सिविल लाइन, चकरभाठा समेत कई थाना और चौकी क्षेत्रों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। गौरतलब है एसएसपी रजनेश सिंह लगातार अपराध नियंत्रण, जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।


तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए है।

error: Content is protected !!