डेस्क खबर

सरकारी दफ्तर में शराब की बोतल संग दिखे CMO ! वायरल VIDEO से मचा बवाल  SDM ने नोटिस जारी कर  24 घंटे में मांगा जवाब; कलेक्टर ने भी दिए जांच के निर्देश




डेस्क खबर बेमेतरा../ दाढ़ी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.के. ध्रुव का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में सीएमओ अपने कार्यालय के भीतर शराब की बोतल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो के उनके नाम की नेम प्लेट भी नजर आ रही है और साहब जमीन में बैठे नजर भी आ रहे है


मामले में बेमेतरा एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने सीएमओ आर.के. ध्रुव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में वायरल वीडियो, कार्यालय में मौजूद शराब की बोतल और नेम प्लेट का उल्लेख करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वही जिले की कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी किए है साथ ही cmo के कार्यकाल में मिली शिकायत के आधार पर क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों की भी जांच की बात कही है ।


गौरतलब है कि दाढ़ी नगर पंचायत पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां विकास और निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, सूचना के अधिकार नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है और खरीदी के नाम पर लाखों रुपये के गड़बड़ी के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे में अब सीएमओ का शराब के साथ वायरल वीडियो सामने आने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

error: Content is protected !!