डेस्क खबर

बेटी को इंसाफ दिलाने अस्थि कलश ले कर निकला परिवार , बलरामपुर से रायपुर तक 500 KM पैदल निकले परिजन, इंसाफ की मांग को लेकर करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात !!




डेस्क खबर ../बलरामपुर से एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आने से सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे है ,बेटी को इंसाफ दिलाने निकाली है अस्थि कलश यात्रा का दृश्य ने  हर किसी को भावुक कर दिया।एक परिवार अपनी बेटी को खोने के बाद अब न्याय की गुहार लेकर सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़ा है। महिला की मौत के बाद उसके परिजन अस्थि कलश हाथ में लेकर बलरामपुर से रायपुर तक करीब 500 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।

परिवार का कहना है कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला… इसलिए मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रखने के लिए उन्होंने यह कठिन सफर शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि  इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से परिजन लगातार मामले में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि कई दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, इंसाफ नहीं। इसी नाराजगी और पीड़ा के बीच अब परिवार ने “न्याय यात्रा” शुरू कर दी है।


हाथों में अस्थि कलश… आंखों में आंसू… और दिल में इंसाफ की उम्मीद लेकर परिजन रायपुर की ओर पैदल बढ़ रहे हैं। रास्तेभर लोग भी इस यात्रा को देखकर भावुक हो रहे हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होगी और मामले में न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।अब यह मामला सिर्फ एक परिवार के दर्द तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर एक परिवार को न्याय मांगने के लिए 500 किलोमीटर पैदल क्यों चलना पड़ रहा है?

error: Content is protected !!