45 लाख की चांदी सड़क पर गिरी… कबाड़ी ने कबाड़ में छिपाई, CCTV ने खोला राज ..पुलिस के एक्टिव होते ही चर्चित कबाड़ी हुआ फरार .!!


डेस्क खबर बिलासपुर ../ न्यायधानी बिलासपुर में 18 किलो चांदी से भरा पार्सल गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सदर बाजार स्थित प्रतिमा ज्वेलर्स के लिए राजकोट से मंगाई गई करीब 45 लाख रुपये की चांदी सड़क पर गिर गई थी, जिसे कबाड़ दुकान तक पहुंचा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को पार्सल बरामद कर लिया, लेकिन उसमें से 2400 ग्राम चांदी गायब मिली है।
जानकारी के मुताबिक राजकोट से 28 किलो चांदी दो पार्सलों में रायपुर भेजी गई थी। वहां से वीआईपी कुरियर के जरिए पार्सल बिलासपुर पहुंचा। 9 अप्रैल की सुबह डिलीवरी के दौरान कुरियर बॉय से 18 किलो वाला पार्सल रास्ते में गिर गया। दुकानदार को सिर्फ 10 किलो का पार्सल मिला, जिसके बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान कुरियर बॉय ने बताया कि सत्या शोरूम से लाडीकर हॉस्पिटल के बीच कहीं पार्सल गिरा था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। काफी तलाश के बाद राजीव प्लाजा की एक कपड़े दुकान के हाई-रेजोल्यूशन कैमरे में छोटू पांडेय की कबाड़ दुकान के सामने पार्सल गिरता हुआ दिखाई दिया।
पूछताछ में सामने आया कि कबाड़ दुकान में काम करने वाले लड़कों ने पार्सल उठाकर मालिक छोटू पांडेय को दे दिया था। उसने पार्सल को दुकान में रखी शीशी-बोतलों और कबाड़ के बीच छिपाकर रखा था। पुलिस ने छापा मारकर पार्सल बरामद कर लिया, लेकिन उसमें 2400 ग्राम चांदी कम निकली।
पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि गायब चांदी लेकर चर्चित कबाड़ी छोटू पांडेय के पास मौजूद है। जब पूरे मामले को लेकर पुलिस एक्टिव हुई तो कबाड़ी छोटू पांडे फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस के एक्टिव उसकी तलाश में जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका एक एडवांस CCTV कैमरे ने निभाई। करीब 300 मीटर दूर लगे कैमरे में पार्सल सड़क पर गिरता साफ नजर आया। हाई-क्वालिटी फुटेज के कारण पुलिस को सुराग मिला और लाखों की चांदी बरामद हो सकी। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है ।